Shamli News: एनडीए टेक्निकल में चयनित होकर राघव चौहान ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
शामली, अक्टूबर 22 -- Shamli News: कांधला। गांव जसाला के युवक ने एनडीए टेक्निकल में चयनित होकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राघव ने 34वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी की लहर है। वहीं, ग्रामीणों और परिचितों द्वारा राघव तथा उनके परिजनों को बधाई देने का सिलसिला जारी है। गांव जसाला निवासी सुधीर चौहान के पुत्र राघव चौहान का बचपन से ही भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का सपना था। उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ तैयारी पर भी पूरा ध्यान दिया। राघव की प्रारंभिक शिक्षा शामली स्थित एक स्कूल में हुई। कक्षा दसवीं उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने अपने माता-पिता से आग्रह किया और आगे की पढ़ाई के लिए बेंगलुरु स्थित सैनिक स्कूल में दाखिला लिया। वहां उन्होंने नियमित पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.