Shamli News: एथेनॉल प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
शामली, जुलाई 25 -- Shamli News: चौसाना। शामली शामला स्थित एथेनॉल प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा धरने के रूप मे सामने आया। शामली शामला के ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गुरूवार से प्लांट के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्लांट प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर बैठे ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट में आने-जाने वाले ओवरलोड वाहनों की लगातार आवाजाही से गांव की सड़कें असुरक्षित हो गई हैं। भारी वाहनों के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ओवरलोड वाहन बिजली की लाइनों और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.