Shamli News: एक्सप्रेसवे से फीकी पड़ी दिल्ली सहारनपुर हाईवे की रौनक, घटा कारोबार
शामली, जुलाई 21 -- Shamli News: हसनपुर लुहारी। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के संचालन ने जहां सफर को तेज और आसान बनाया है। वहीं पुराने दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर बसे होटल, ढाबे और पेट्रोल पंपों की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ा है। थाना भवन जलालाबाद क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही आधे से भी कम रह जाने से कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। यही हालात रहे तो कई प्रतिष्ठानों के सामने कर्मचारियों का वेतन और रोजमर्रा का खर्च निकालना भी मुश्किल होने की आशंका जताई गई। दिन-रात ट्रकों, बसों और निजी वाहनों की आवाजाही से पहले गुलजार रहने वाले हाइवे किनारे के होटल, ढाबे और पेट्रोल पंप अब अधिकांश समय सूने रहने लगे हैं। वाहनों की संख्या में आई भारी गिरावट का सीधा असर स्थानीय कारोबार पर पड़ रहा है। व्यापारियों की आमदनी तेजी से घट रही है। होटल और ढाबा संचालको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.