शामली, अक्टूबर 24 -- Shamli News: शामली। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मेरठ-शामली अंडरपास के पास तकनीकी खराबी के कारण सड़क किनारे खड़ी मैक्स पिकअप में पीछे से बस ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप से उतरे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल युवक के मामा ने कोतवाली शामली में तहरीर देकर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अमरोहा जिले के जोया रोड निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भांजा आयुष, सहारनपुर निवासी मोहम्मद तालिब के साथ एक कंपनी के वुड आइटम के सैंपल लेकर वापस लौट रहा था। 17 सितंबर 2026 की सुबह करीब ढाई बजे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मेरठ-शामली अंडरपास के पास पिकअप में तकनीकी खराबी महसूस होने पर चालक ने गाड़ी सड़क किनारे रोक दी। इसके बाद आयुष और मोहम्मद तालिब नी...