Shamli News: एक्सप्रेसवे निकट हाईटेशन लाईन पर झुका पेड़, हादसे का खतरा
शामली, अक्टूबर 20 -- Shamli News: हसनपुर लुहारी। थानाभवन-चरथावल मार्ग पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के गांव खयावड़ी कट के निकट हाईटेंशन बिजली लाइन पर झुका एक पेड़ हादसे को न्योता दे रहा है। तेज हवा के चलते पेड़ बिजली की लाइन पर आ गिरा है। ऐसे में सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। इसके बावजूद पेड़ को हटाने की व्यवस्था नहीं होने से लोगों में चिंता बनी हुई है। थाना भवन चरथावल मार्ग पर स्थित यह पेड़ हवा के कारण झुककर हाईटेंशन लाइन पर आ गया है। पेड़ के कभी भी नीचे गिरने की आशंका बनी हुई है। यदि पेड़ अचानक सड़क से गुजर रहे किसी वाहन पर गिर गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। हाईटेंशन लाइन के संपर्क में पेड़ होने के कारण बिजली से जुड़ा खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में इस स्थान पर किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.