शामली, अक्टूबर 17 -- Shamli News: चौसाना। चौसाना के ऊन तिराहे पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में नकब लगाकर करीब 1.40 लाख रुपये की नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाश दुकान से नकदी के साथ बहीखाते भी ले गए थे। घटनास्थल पर कुछ कागजात मिलने के बाद पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मामले की जांच थाने पर तैनात उपनिरीक्षक को सौंपी गई है। चौसाना के बिडौली मार्ग स्थित ऊन तिराहे पर कमालपुर निवासी सूरज राठी पुत्र बलकार सिंह की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। व्यापारी के मुताबिक, गुरुवार रात बदमाशों ने दुकान की पिछली दीवार में नकब लगाकर वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थ...