Shamli News: ऊन-चौसाना मार्ग पर भीषण हादसा, 12 वर्षीय बच्चे समेत चार गंभीर घायल
शामली, अक्टूबर 27 -- Shamli News: चौसाना। ऊन-चौसाना मार्ग पर सोमवार देर रात टोड़ा चौराहे के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में 12 वर्षीय बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ऊन में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात ऊन-चौसाना मार्ग पर टोड़ा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक और ई-रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में सवार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद करते हुए पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। घायलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.