Shamli News: उस्मानपुर में पशु आहार की दुकान से 14 हजार रुपये की नकदी व क्यूआर कोड चोरी
शामली, अक्टूबर 17 -- Shamli News: थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के गांव उस्मानपुर में पशु आहार की दुकान से गल्ले में रखी करीब 13 से 14 हजार रुपये की नकदी और भुगतान के लिए लगाया गया क्यूआर कोड चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने थानाभवन थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव उस्मानपुर निवासी अंकुर चौधरी पुत्र कृष्णपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपनी पशु आहार की दुकान पर काम कर रहा था। कुछ समय के लिए वह दुकान बंद करके घर चला गया। वापस लौटने पर उसने देखा कि दुकान के गल्ले में रखी करीब 13 से 14 हजार रुपये की नकदी गायब थी। इसके साथ ही ग्राहकों से ऑनलाइन भुगतान प्राप्त करने के लिए लगाया गया क्यूआर कोड भी चोरी कर लिया गया था। पीड़ित के अनुसार, क्यूआर कोड दुकान पर भुगतान के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.