शामली, जुलाई 3 -- Shamli News: शामली। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उर्वरक उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: उर्वरकों की कालाबाजारी हुई तो जिम्मेदार जाएंगे जेलबैठक में निर्देश बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को उनकी जोत के अनुसार संतुलित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और सुचारू रखी जाए। बैठक में डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी एवं एआर कोऑपरेटिव को निर्देशित किया कि सहकारी समितियों पर उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके लिए संबंधित वरिष्ठ गन्ना निरीक्षकों को तहसील स्तर पर लगातार निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए।सुरक्ष...