Shamli News: उर्वरक दुकानों पर प्रशासन की छापेमारी, नौ नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे
शामली, जुलाई 3 -- Shamli News: शासन के निर्देश पर जनपद में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने गुरुवार को उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों से कुल नौ उर्वरक नमूने लेकर जांच के लिए सुरक्षित किए गए। डीएम के निर्देश पर गठित टीमों ने तहसील ऊन, कैराना और शामली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक अनुज कुमार, नायब तहसीलदार ऊन और नायब तहसीलदार कैराना की टीम ने तहसील ऊन एवं कैराना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड ऊन से दो, शंकर पेस्टीसाइड्स चौसाना से एक तथा एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप, डूंडूखेड़ा से दो उर्वरक नमूने लिए गए। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.