Shamli News: उपले पाथ रही किशोरी को गन्ने के खेत में खींचकर ले जाने का आरोप
शामली, नवम्बर 2 -- Shamli News: चौसाना क्षेत्र में किशोरी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का का आरोप लगा है। आरोप है कि जंगल में गन्ने के खेत में युवक ने सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी को जबरन खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेत में काम कर रही एक महिला मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद किशोरी को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। महिला को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। चौसाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी गांव से बाहर शामला-शामली-चौसाना मार्ग पर स्थित खेतों की ओर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान दोपहर करीब तीन बजे एक युवक वहां पहुंचा। उसने किशोरी को खाना खिलाने और अपनी दादी के पास छोड़ने की बात कहकर साथ चलने को कहा। किशोरी ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.