Shamli News: उधार सामान न देने पर दिव्यांग दुकानदार और उसकी मां पर हमला
शामली, अगस्त 3 -- Shamli News: बाबरी। थाना क्षेत्र के गांव महावतपुर में उधार सामान न देने पर दबंगों द्वारा दिव्यांग दुकानदार और उसकी बुजुर्ग मां के साथ मारपीट पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव महावतपुर निवासी रामल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव में परचून की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि शुक्रवार रात करीब दस बजे गांव का ही सोनू उनकी बंद दुकान पर पहुंचा और सामान देने की मांग करने लगा। देर होने के कारण सामान देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद वह घर में घुस आया और ईंट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि वह शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं।
मारपीट के विवरण आरोप है कि कुछ देर बाद सोनू अपने पित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.