Shamli News: उधार के रुपये मांगने पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप
शामली, अक्टूबर 17 -- Shamli News: शामली। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर में उधार के रुपये मांगने को लेकर विवाद के बाद घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पड़ोसियों पर महिलाओं से मारपीट और छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। हमले में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मुजफ्फरनगर रेफर किया गया। क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी यशपाल ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उसने अपने पड़ोसी संदीप को अपनी जिम्मेदारी पर झिंझाना की एक दुकान से 7,500 रुपये का सामान उधार दिलाया था। आरोप है कि 15 अक्टूबर को यशपाल के परिजन मोनू उधार के रुपये मांगने संदीप के घर गए थे। इससे नाराज होकर 16 अक्टूबर की सुबह संदीप, अंकित, प्रदीप, बिट्टू और सिब्बू ने घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.