शामली, जुलाई 31 -- Shamli News: कैराना। मोहल्ला छड़ियान निवासी जुबैर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ला अंसारियान निवासी उसके रिश्तेदार शहजाद और उसकी पत्नी रेशमा ने उससे 10 लाख रुपये उधार लिए थे। बुधवार दोपहर करीब एक बजे जब वह अपने साथी रहबर के साथ अपने पैसे वापस मांगने गया, तो शहजाद और उसकी पत्नी रेशमा ने उसे घर के अंदर बुला लिया। घर के अंदर पति पत्नी के अलाव सलीम और वासिफ ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए गला घोटकर जान से करने का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर अन्य लोग आ गए, जिन्होंने उसकी जान बचाई। मामले में पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रधानपति को पीटने पर रिपोर्ट दर्ज

प्रधानपति पर हमला कैराना। गांव पावटीकलां की ग्राम प्रधान साजिदा ने पुलिस अधीक्षक के माध्यम से कोतवाली में रिपो...