Shamli News: उद्यमी को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
शामली, अगस्त 22 -- Shamli News: व्हाट्सएप के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धमकी देने में प्रयुक्त एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है। कैराना-पानीपत रोड स्थित कंडेला इंडस्ट्रीयल स्टेट निवासी उद्यमी विभोर गर्ग को व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेज भेजकर दो दिन के भीतर जान से मारने की धमकी दी गई थी। मामले में पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली शामली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी एनपी सिंह ने प्रभारी निरीक्षक को घटना का जल्द खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 21 अगस्त की रात संदिग्ध व्यक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.