Shamli News: उत्तम शौच धर्म के रूप में मनाया गया दश लक्षण पर्व का चौथा दिन
शामली, सितम्बर 19 -- Shamli News: कांधला। नगर के मोहल्ला सरावज्ञान स्थित श्री 1008 भगवान नेमिनाथ सकल दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे दश लक्षणी पर्व के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने उत्तम शौच धर्म की आराधना की। इस अवसर पर मंदिर में सुबह से ही दिगंबर जैन समाज के महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान का अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ प्राप्त किया। अभिषेक एवं शांतिधारा के कर्ता परिवारों में संजीव जैन, अतिशय जैन, वीरसैन, मनीष जैन, संजय कुमार एवं शुभम जैन शामिल रहे। उत्तम शौच धर्म का महत्व बताते हुए जैन समाज के श्रद्धालुओं ने कहा कि दश लक्षण धर्म में शौच का अर्थ केवल बाहरी स्वच्छता नहीं, बल्कि मन को लोभ, लालच और परिग्रह की भावना से मुक्त करना है। जैन दर्शन में लोभ को आत्मा की अशुद्धि का प्रमुख कारण माना गया है। जब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.