शामली, अगस्त 31 -- Shamli News: शामली। सामाजिक एवं मानवीय सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी शामली को सम्मानित किया गया। सोमवार को जन भवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रेडक्रॉस सोसाइटी शामली के चेयरमैन कुशांक चौहान को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित पैटर्न सर्टिफिकेट भी चेयरमैन को प्रदान किया गया। बताया गया कि प्रदेश के मात्र चार जिलों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया, जिनमें शामली रेडक्रॉस सोसाइटी भी शामिल रही। यह सम्मान जिले के लिए गौरव की बात है।रेडक्रॉस सोसाइटी शामली द्वारा पिछले वर्ष सामाजिक सेवा, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर समेत विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया था। यह ...