शामली, अगस्त 18 -- Shamli News: शहर के गुरूद्वारा तिराहे पर एक ई-रिक्शा चालक को सडक पर नोटों की गडिडयों पडी मिली। इस पर ई-रिक्शा चालक ने ईमानदारी को परिचय देते हुए रूपयों को अपने घर न ले जाकर वहां तैनात ट्रेफिक पुलिसकर्मियों को सौंप दिए है। वही ट्रेफिक पुलिस ने भी समस्त थानों को जानकारी देते हुए रूपयों का हुलिया बताए जाने पर पीडित तक पहुंचाने जाने की बात कही है। मंगलवार को शहर निवासी एक ई-रिक्शा चालक कस्बा बनत से सवारियां छोडकर शामली की ओर आ रहा था। बताया जाता है कि जब वह एसटी तिराहा से आगे गुरूद्वारा के निकट पहुंचा तो इसी दौरान उसको सडक पर नोटों की गडिडयों पडी मिली। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: नकदी जेवर से भरा बैग लेकर भागा ई-रिक्शा चालक नोटों को देख ई-रिक्शा चालक का ईमान नही डगमगाया और उसने गुुरूद्वारे पर तैनात ट्रेफिक पुलिसकर्मी होमगार...