Shamli News: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल मामले में मुकदमा
शामली, जुलाई 31 -- Shamli News: थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर थाना थानाभवन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बन्ती खेड़ा निवासी रामफल पुत्र भंवर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 जून 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे उनका 22 वर्षीय पुत्र मोनू अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ बाइक से दिल्ली-सहारनपुर रोड पर स्थित थानाभवन क्षेत्र में जा रहा था। आरोप है कि जलालाबाद की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रहे ई-रिक्शा के चालक मिंटू पुत्र मुकेश निवासी मोहल्ला घंटे वाला मंदिर के पास, थानाभवन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और मोनू बाइक के नीचे दब गया, जिससे उसकी छाती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.