Shamli News: ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में मामा-भांजा घायल, हालत गंभीर
शामली, अक्टूबर 13 -- Shamli News: कांधला। गंगेरू मार्ग स्थित माइनर के पास ई-रिक्शा और बाइक की जोरदार भिड़ंत में मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल शामली रेफर कर दिया। जनपद बागपत के गांव कुरड़ी निवासी दिलशाद का पुत्र रिजवान अपने भांजे फुरकान के पुत्र अरमान के साथ बाइक पर सवार होकर कांधला से अपने गांव लौट रहा था। बताया गया कि जैसे ही दोनों गंगेरू मार्ग पर माइनर के पास पहुंचे, तभी सीमेंट के कट्टों और सरियों से लदी एक ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार मामा-भांजा सड़क किनारे बनी खाई में जा गिरे। हादसे में दोनों गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.