Shamli News: ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले छात्र को भेंट की साइकिल
शामली, अक्टूबर 24 -- Shamli News: कांधला। कस्बे के मंदिर महादेव मारूफ शिवाला अंदोसर में शनिवार को दुर्गा चतुर्दशी के पावन पर्व पर ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले दसवीं कक्षा के छात्र को सम्मानित किया गया। एडवोकेट शालिनी कौशिक एवं उनकी बहन शिखा कौशिक ने छात्र शिव, पुत्र हरपाल निवासी गांव नानूपुरी को साइकिल एवं अन्य पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया। छात्र को सम्मानित किए जाने पर उपस्थित लोगों ने उसकी ईमानदारी की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। गांव नानूपुरी निवासी कस्बे के नेशनल इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा के छात्र शिवा पुत्र हरपाल ने कस्बा निवासी एक व्यक्ति की लाखों रुपये कीमत की सोने की चेन ईमानदारी के साथ वापस लौटाकर मिसाल पेश की थी। छात्र चाहता तो चेन अपने पास रख सकता था, लेकिन उसने ऐसा न करते हुए चेन को उसके वास्तवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.