Shamli News: इस्सोपुर टील में हथियारों के साथ घर में घुसकर हमला, तीन घायल
शामली, अक्टूबर 11 -- Shamli News: थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील में पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव इस्सोपुर टील निवासी ओमपाल पुत्र भोपाल शनिवार देर रात अपने घर में बैठा हुआ था। आरोप है कि उसी गांव के दो सगे भाई अपने दो साथियों के साथ चाकू, पिस्टल और लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर ओमपाल व उसके परिजनों पर हमला बोल दिया।हमले में ओमपाल सहित परिवार के तीन लोग घायल हो गए। चीख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.