Shamli News: इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटने से घर में लगी भीषण आग
शामली, सितम्बर 3 -- Shamli News: बाबरी। बाबरी-हिरणवाड़ा मार्ग स्थित हरिजन बस्ती में बृहस्पतिवार तड़के इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटने से एक मकान में अचानक आग लग गई। जिस कमरे में स्कूटी खड़ी थी, उसी में मकान मालिक सुरेंद्र कुमार का बेटा उमेश भी सो रहा था। आग लगने के बाद कमरे में धुआं भरने से उमेश की आंख खुल गई। आग की लपटें देखकर वह घबरा गया और किसी तरह कमरे से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हादसे में स्कूटी समेत घर का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। परिजनों ने करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान बताया है। बताया गया कि सुरेंद्र के मकान में एक कमरे में स्कूटी खड़ी हुई थी बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे अचानक स्कूटी की बैटरी तेज आवाज के साथ फट गई। बैटरी फटते ही कमरे में आग की लपटें उठने लगीं और कुछ ही देर में आग ने आसपास रखे सामान को अपनी चपे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.