शामली, जुलाई 31 -- Shamli News: शामली। इनर व्हील क्लब ऑफ शामली की ओर से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सीएचसी शामली परिसर एवं आवासीय कॉलोनी में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के 21 पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधारोपण के दौरान पीपल, बरगद, बेल, सहजन, नीम, संतरा, नींबू, अनार, जामुन, कनेर, गेंदा और पत्थरचट्टा आदि के पौधे लगाए गए। क्लब सदस्यों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करना समय की आवश्यकता है। पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत उपयोगी हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: सावन के पहले दिन फोगसी पूर्णिया का वृक्षारोपण अभियान इस अवसर पर योगाचार्य एवं क्लब अध्यक्ष प्रिया भट्ट के नेतृत्व में कार...