शामली, अगस्त 14 -- Shamli News: इनर व्हील क्लब ऑफ शामली की ओर से तीज महोत्सव धूमधाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्लब की महिला सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खेल प्रतियोगिताओं के दौरान विजेता रही मीनाक्षी माहेश्वरी को क्लब की अध्यक्ष प्रिया भट्ट ने तीज क्वीन के खिताब से नवाजा। महोत्सव के दौरान क्लब में दो नए सदस्यों की जॉइनिंग भी कराई गई, जिनमें अनीता संगल और सपना श्रीवास्तव शामिल रहीं। इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने तीज के पर्व की खुशियां एक-दूसरे के साथ साझा करते हुए सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आनंद लिया। कार्यक्रम में अनीता जैन, उषा गोयल, पूनम गर्ग, अर्चना गोयल, रेखा गोयल, बीना अग्रवाल, रश्मि वर्मा सहित क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Hapur News: शहर मे...