Shamli News: इंटर कॉलेज के सहायक लिपिक से गाली-गलौज और मारपीट का प्रयास
शामली, अक्टूबर 15 -- Shamli News: कांधला। इंटर कॉलेज के एक सहायक लिपिक ने कॉलेज के सहायक अध्यापक पर कार्यालय में गाली-गलौज करने, अभद्र व्यवहार करने और सरिया व फावड़े से हमला करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी उपलब्ध होने की बात कही गई है। कस्बा एलम स्थित इंटर कॉलेज एलम में सहायक लिपिक के पद पर कार्यरत संजीव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 अक्टूबर को सुबह करीब 9:30 बजे कॉलेज के सहायक अध्यापक अनुज कुमार राठी उनके कार्यालय में पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर सरिया और फावड़े से हमला करने का प्रयास किया, जिससे उन्हें अपनी जान का खत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.