शामली, सितम्बर 5 -- Shamli News: शामली। देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज बन्नत के भव्य सभागार में काव्य संकलन आरोग्य प्रभात के विमोचन, प्रतिभा अलंकरण एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शामली विधायक प्रसन्न चौधरी ने इंटरमीडिएट मंडल टॉपर, हाईस्कूल जिला टॉपर सहित विभिन्न कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि प्रसन्न चौधरी ने कहा कि भारत गांवों का देश है और गांवों में ही देश की संस्कृति बसती है। यदि संस्कृति का संरक्षण करना है तो ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना होगा। ग्रामीण भावनाओं में पूरा भारत अंगड़ाई लेता है और ग्रामीण बच्चों में ही भावी भारत बसता है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रहने का आह्वान किया। डॉ. राजेंद्र पाल सिंह ने का...