शामली, सितम्बर 11 -- Shamli News: झिंझाना। आवास विकास की भूमि पर कथित अवैध निर्माण की शिकायत के मामले में शुक्रवार को तहसीलदार ललिता चौधरी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। टीम ने जांच पूरी होने तक मौके पर किसी भी तरह का निर्माण नहीं करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले गुरुवार को आवास विकास विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर निर्माण और भूमि की स्थिति का निरीक्षण कर चुकी है। नामित सभासद एवं भाजपा आइटी सेल के जिला सह संयोजक रवि गहलोत ने आवास विकास विभाग, उपजिलाधिकारी ऊन और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर निर्माण कार्य की जांच और रोक लगाने की मांग की थी। यह भी पढ़ें- Shamli News: सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत, आवास विकास की टीम ने की जांच शिकायत में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश पाल पर आवास विकास की भूमि पर निर्माण कर...