शामली, अगस्त 10 -- Shamli News: कुत्ते व बंदरो ने एक महिला समेत चार लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। घायलों ने पीएचसी पहुंचकर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाए है। कस्बे में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। रोजाना किसी न किसी पर हमला कर घायल कर रहे है। सोमवार को कस्बा निवासी तेजवीर अपने घर के आंगन में बैठा हुआ था। इसी दौरान बंदर ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। वही कस्बा निवासी आदित्य, चन्द्रभोष और पूजा पर भी आवरा कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया है। घायलों ने पीएचसी पहुंचकर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाए है। डॉक्टर ने घायलों को घाव को साबुन से धोने की सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...