Shamli News: आवारा पशु पकड़ने का विरोध करने पर युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी
शामली, जुलाई 13 -- Shamli News: थाना क्षेत्र के भनेड़ा गांव में आवारा पशु पकड़ने का विरोध करने पर एक युवक के साथ कथित रूप से लाठी-डंडों से मारपीट की गई। पीड़ित ने थाना कांधला में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी अमरीश कुमार पुत्र सोमपाल ने थाना प्रभारी को दी गई तहरीर में बताया कि वह शनिवार शाम करीब छह बजे असारा की ओर स्थित अपने खेत से घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव के निकट पहुंचने पर उसने आशीष पुत्र सीताराम को अपने कुछ साथियों के साथ एक आवारा गाय को पकड़वाते हुए देखा। अमरीश के अनुसार, जब उसने इसका विरोध करते हुए ऐसा न करने को कहा, तो आशीष और उसके साथ मौजूद लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके साथ गाली-गलौज भी की गई तथा जान से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.