Shamli News: आवारा पशु की टक्कर से बाइक सवार किसान घायल
शामली, अगस्त 28 -- Shamli News: कांधला। थाना क्षेत्र में सुन्ना पुलिया के निकट बुधवार रात आवारा पशु की टक्कर से बाइक सवार किसान घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।मखमूलपुर निवासी 56 वर्षीय देवेंद्र पुत्र गजे सिंह बुधवार रात करीब 11 बजे भभीसा से बाइक पर घर लौट रहे थे। सुन्ना पुलिया के पास अचानक सड़क पर घूम रहा आवारा पशु बाइक के सामने आ गया और उसकी टक्कर से देवेंद्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी देकर घायल को अस्पताल पहुंचाया।ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। मुख्य मार्गों पर पशुओं के घूमने से हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से निराश्रित गोवंशों को पकड़कर गोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.