शामली, अगस्त 1 -- Shamli News: शामली। शहर के आरके पीजी कॉलेज में शनिवार को विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर स्काउटिंग के मूल्यों और उद्देश्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एमके जेली के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में रोवर प्रभारी डॉ. सुरेंद्र पाल ने स्काउटिंग के वादों, मूल्यों और स्काउटिंग भाईचारे की भावना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्काउट स्कार्फ केवल एक वस्त्र नहीं है, बल्कि यह सेवा, मित्रता, नेतृत्व क्षमता और बेहतर राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज सेवा और अनुशासन के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।उन्होंने यह भी पढ़ें- अररिया: विश्व...