शामली, सितम्बर 23 -- Shamli News: शामली। तहसील बनत परिसर में बुधवार को 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रसन्न चौधरी और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्येंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य शिविर का फीता काटकर किया। इसके बाद भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया गया। यह भी पढ़ें- आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की दी जानकारीस्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण आयोजित स्वास्थ्य शिविर में करीब 1275 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं। आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता के लिए संकल्प वृक्ष लगाया गया। शिविर में औषधीय पौधों एवं आयुर्वेदिक औषधियों की प्रदर्शनी लगाई गई तथा लोगों को औषधीय पौधे भी वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- Faridabad News: मरीजों को तुलसी...