Shamli News: आम के बाग में सभासद पति समेत तीन पर हमला
शामली, जुलाई 23 -- Shamli News: कांधला। थाना क्षेत्र के गांव माल्हीपुर स्थित आम के बाग में काम कर रहे सभासद पति समेत तीन लोगों पर कुछ लोगों ने कथित रूप से लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में घायल तीनों ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कांधला थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव महालीपुर स्थित आम के बाग में कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी सभासद पति व खुर्शीद अफजल, गुलबहार समेत तीन लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। घायलों ने चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित खुर्शीद अफजल ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ महालीपुर स्थित आम के बाग में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.