शामली, अक्टूबर 6 -- Shamli News: शामली। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र आदर्श मंडी से जुड़े क्षेत्रों में बुधवार को तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से 33 केवी लाइन आदर्श मंडी पर अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। यह कार्य सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। अनुरक्षण के दौरान लंबे स्पैन में पोल लगाने, पेड़ों की कटाई-छंटाई तथा खराब जम्फर बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते रेलपार, गौशाला रोड, रेलवे रोड, पंसारियान, माजरा रोड, जाट कॉलोनी, रूई मिल रोड, तहसील, वेदविहार, बड़ा बाजार, नया बाजार, कलंदरशाह और आजाद चौक समेत कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरक्षण कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है। उपखंड अधिकारी विनीत कुमार वर्मा ने बताया कि 33 केवी लाइन पर होने वाले कार्य के कारण 33/11 क...