Shamli News: आठ आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा
शामली, नवम्बर 2 -- Shamli News: कैराना। मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में संलिप्त आठ आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बिलाल व मुकरिम निवासीगण गांव खानपुर गुज्जर थाना गंगोह, सादिक निवासी गांव पंजीठ कैराना, संजेश निवासी गांव बल्लिया भमोरा बरेली, सरनाम निवासी मजरा गोटिया गांव भगवानपुर बिनावर बदायूं, नौशाद निवासी शाहगाजीपुर जलालाबाद थानाभवन और बलविंद्र उर्फ बिंदर निवासी शाहबाद लाडवा रोड कुरुक्षेत्र के खिलाफ डीएम के अनुमोदन के उपरांत गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। गिरोह का सरगना बिलाल बताया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी संगठित होकर अफीम सहित अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करते हुए अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते रहे हैं। यह भी पढ़ें- Agra News: गोकशी करने वाले त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.