शामली, सितम्बर 29 -- Shamli News: शामली। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसियेशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंगलवार को शामली कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। पेंशनरों ने आठवें वेतन आयोग की सीमा में एक जनवरी 2026 से पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनरों को शामिल करने समेत 12 सूत्रीय मांगों के निस्तारण की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि आठवें वेतन आयोग की घोषणा के बाद एक जनवरी 2026 से पूर्व और बाद में सेवानिवृत्त होने वाले पेंशनरों के बीच पेंशन पुनरीक्षण को लेकर अंतर किए जाने से पेंशनरों में असंतोष है। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में गरजे रिटायर कर्मचारीमांगों का विवरण उन्होंने कहा कि पूर्व के वेतन आयोगों में कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ इस प्...