शामली, अक्टूबर 27 -- Shamli News: शामली। बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार, 28 अक्टूबर को वीवी पीजी कालेज में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत आयोजित मेले में देश और प्रदेश की 40 से अधिक कंपनियां 1000 से ज्यादा रिक्तियों के साथ प्रतिभाग करेंगी। इसमें आठवीं पास से लेकर हाईस्कूल, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। डीएम आलोक यादव ने बताया कि रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैराना, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक शामली, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और वीवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Mau News: अमिला में 31 को लगेगा ...