Shamli News: आईटीबीपी जवान को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
शामली, जुलाई 3 -- Shamli News: बाबरी। क्षेत्र के गांव बाबरी निवासी एक जवान की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में तैनात जवान अजय कुमार (36) पुत्र मेघ सिंह का बुधवार देर रात नोएडा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। बृहस्पतिवार शाम को उनके पैतृक गांव बाबरी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों के अनुसार अजय कुमार वर्ष 2009 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे और वर्तमान में उत्तराखंड के चमोली जनपद स्थित गौचर में तैनात थे। करीब एक माह पूर्व वह अवकाश पर अपने घर आए थे। छुट्टी समाप्त होने के बाद ड्यूटी पर लौटते समय हरिद्वार में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें लकवे (फालिज) का अटैक पड़ा। इसके बाद जवान खुद टैक्सी से वापस घर आया।
जवान की बीमारी परिजनों द्वारा जवान क़ो त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.