Shamli News: असंगठित मजदूर मोर्चा ने श्रमिकों की समस्याओं को उठाया
शामली, नवम्बर 4 -- Shamli News: असंगठित मजदूर मोर्चा ने ईंट भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिकों की समस्याओं को उठाते हुए न्यूनतम मजदूरी और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। मंगलवार को शामली फाटक के निकट रविदास मंदिर में संगठन की ओर से प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें पदाधिकारियों ने पूरे देश के मजदूरों की आवाज बुलंद करने और श्रमिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने की बात कही। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों को निर्धारित न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है। कार्यस्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित और समुचित बाथरूम की व्यवस्था नहीं है। मजदूरों के रहने के लिए भी उचित आवास उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था नहीं है और अधिकांश भट्ठों पर मजदूरों का श्रम विभाग में पंजीकरण भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.