Shamli News: अवैध गतिविधियों की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप
शामली, अगस्त 12 -- Shamli News: थानाभवन क्षेत्र के गांव भेसानी निवासी साकिर पुत्र आदिल ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही कुछ लोगों पर शिकायत करने के बाद जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपियों से अपनी और परिवार की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। साकिर ने बताया कि उसने गांव में कथित अवैध गतिविधियों को लेकर थानाभवन थाने में शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस द्वारा मौके पर कार्रवाई की गई। आरोप है कि इससे नाराज संबंधित लोगों ने उसे और उसके परिवार को धमकाना शुरू कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि जुबर, उसका भाई आशु, अहसान और मेहकार उसके खिलाफ हमले की फिराक में हैं। डर के चलते वह फिलहाल थाना बाबरी क्षेत्र में स्थित अपने मामा नवाब के यहां रह रहा है। साकिर ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर आरोपि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.