शामली, सितम्बर 11 -- Shamli News: कैराना। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया गया। पहला हादसा शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे शामली रोड पर गोल्ड कीज पब्लिक स्कूल के पास हुआ। यहां नगरपालिका के वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दिलशाद निवासी बरला छपार मुजफ्फरनगर और आमना निवासी माधोपुर रुड़की उत्तराखंड घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने आमना की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Hapur News: कार ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, दो बच्चों समेत चार घायल वहीं, दूसरी दुर्घटना पानीपत रोड पर गुलश...