शामली, अक्टूबर 1 -- Shamli News: थानाभवन। थाना भवन नगर के दयाल आश्रम मे वृत्मलीन बाबा मदन लाल महाराज की पूण्य तिथि पर आयोजित श्री राम कथा मे कथाव्यास आचार्य पंडित समय शास्त्री ने कहा रामायण के अयोध्या कांड की पहली आठ चौपाई धन लक्ष्मी यश कीर्ति प्रदान करने वाली है।उन्होंने कहा जो वन गया वो बन गया राम वन गए तो श्री राम बन गए।

माता कैकेयी की भूमिका देवी कैकई के चरित्र को अति दिव्य और विस्तार से वर्णन किया ,कैकई स्वयं राम राज्य की जननी है।आध्यात्मिक दृष्टि से माता कैकेयी रामायण की एक ऐसी केंद्रीय शक्ति हैं जिनके बिना भगवान श्रीराम का उद्देश्य-दुष्टों का संहार और 'रामराज्य' की स्थापना-संभव नहीं था। वह केवल एक खलनायिका नहीं, बल्कि लीला की वह उत्प्रेरक हैं जिन्होंने राम को घर से निकालकर जन-जन का आराध्य बना दिया।कैकेयी माध्यम बनीं ताकि राम वन मे...