शामली, सितम्बर 2 -- Shamli News: कैराना। द न्यू हाइट्स एकेडमी में आयोजित द्वितीय अभिभावक-शिक्षक बैठक में अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर बच्चों के शैक्षिक प्रदर्शन को लेकर शिक्षकों के साथ संवाद किया गया। बुधवार को विद्यालय में बैठक के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की अब तक की उपलब्धियों से अवगत कराया। साथ हीख् जिन विद्यार्थियों को किसी विषय या अन्य क्षेत्र में सुधार की जरूरत है, उसके बारे में भी जानकारी दी गई। अभिभावकों ने शिक्षकों से बच्चों की कमजोरियों को दूर करने और बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुझाव लिए तथा अपने विचार भी साझा किए। चेयरमैन इमरान सिद्दीकी ने कहा कि बच्चों की सफलता में विद्यालय के साथ अभिभावकों की भूमिका भी अहम है। दोनों के बीच निरंतर संवाद रहने से विद्यार्थियों की जरूरतों और उनकी समस्याओं को समय...