शामली, अक्टूबर 1 -- Shamli News: कैराना। राजस्व संबंधी कार्यों के लिए तहसील मुख्यालय पहुंचने वाले ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। शासन के निर्देश पर नायब तहसीलदारों के सर्किल स्तर पर कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से कार्यालय भवन के निर्माण के लिए सरकारी अथवा ग्राम समाज की उपयुक्त भूमि तलाश की जा रही है। सर्किल कार्यालय स्थापित होने के बाद संबंधित क्षेत्र के लोगों को छोटे-छोटे राजस्व कार्यों के लिए तहसील मुख्यालय आने की जरूरत कम होगी। स्थानीय स्तर पर ही राजस्व अधिकारियों से संपर्क कर विभिन्न मामलों का निस्तारण कराया जा सकेगा। आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र से जुड़े कार्यों के साथ ही भूमि की पैमाइश, विरासत दर्ज कराने, दाखिल-खारिज और अन्य राजस्व संबंधी मामलों में भी लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ...