Shamli News: अब तक जिले भर से 201092 घरों में की गई स्कैनिंग, 53407 लोगों की गई रोग जांच
शामली, जुलाई 29 -- Shamli News: शामली। जिले में एक जुलाई से चल रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रही हैं। अभियान के दौरान अब तक 2 लाख 1 हजार 92 घरों का सर्वे किया जा चुका है, जिसमें 53 हजार 407 लोगों की विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। सर्वे के दौरान 41 टीबी संदिग्ध मरीज मिले हैं, जबकि मलेरिया के दो मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, राहत की बात यह रही कि अब तक जिले में डेंगू का कोई भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। जिले भर में अभी तक अभियान के दौरान 694 बुखार से पीड़ित लोगों की जांच की गई। इसके अलावा 316 लोगों में आईएलआई (इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी) के लक्षण मिलने पर उनकी भी स्क्रीनिंग की गई। टीबी के लक्षण पाए जाने पर 41 लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.