Shamli News: अपने आप को जानो, जीवन का उद्देश्य समझो-नरेश मुनि महाराज
शामली, अगस्त 26 -- Shamli News: शामली। शहर के मिल रोड सिथत श्री श्वेतांबर जैन स्थान मंदिर में आयोजित चातुर्मास कार्यक्रम में नरेश मुनि महाराज गुरुदेव ने श्रद्धालुओं को जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझने और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं से यह प्रश्न करना चाहिए कि मैं कौन हूं, कहां से आया हूं और मुझे कहां जाना है। नरेश मुनि महाराज ने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को सेवा कार्य और आराधना में अधिक से अधिक समय देना चाहिए। अपनी दृष्टि को स्पष्ट रखें और किसी के प्रति घृणा न करते हुए सभी के साथ प्रेम का व्यवहार करें। मन में मूढ़ता से बचते हुए जीवन के उद्देश्य को समझना आवश्यक है। जब तक व्यक्ति को अपने जीवन के उद्देश्य का ज्ञान नहीं होगा, तब तक वह सही दिशा में आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा कि संसार की उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.