शामली, अगस्त 24 -- Shamli News: शामली। शहर के श्री श्वेतांबर जैन स्थानक मंदिर में आयोजित चातुर्मास के दौरान नरेश मुनि महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि इंसान अपनी मूढ़ता के कारण दुखी है। हमें जीवन से मूढ़ता को दूर कर सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान और सम्यक चारित्र की ओर बढ़ना चाहिए। यही तीनों जीवन के लिए आवश्यक हैं। नरेश मुनि महाराज ने कहा कि आज धर्म में भी दिखावे की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। साधुओं के जन्मदिवस पर भी भीड़ जुटाने को लेकर प्रतिस्पर्धा दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि धर्म का उद्देश्य दिखावा नहीं, बल्कि आत्मकल्याण और धार्मिकता की ओर बढ़ना होना चाहिए। यदि जीवन में सम्यक दर्शन, ज्ञान और चारित्र नहीं है तो धर्म की प्रभावना अधूरी है। उन्होंने कहा कि इंसान स्वतंत्र होते हुए भी अपनी मूढ़ता के कारण स्वयं को परेशान कर रहा है। गलत शब्द बोलना, बात-ब...