Shamli News: अनुरक्षण कार्य के चलते आधे शहर की बिजली गुल, गर्मी में बिलबिलाए लोग
शामली, सितम्बर 22 -- Shamli News: शामली। आदर्शमंडी विद्युत उपकेंद्र 33/11 पर मंगलवार को 33 केवी लाइन के अनुरक्षण कार्य के चलते आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह करीब नौ बजे से बंद हुई बिजली देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। लंबी अवधि तक बिजली नहीं आने से लोगों के इन्वर्टर और बैटरी भी जवाब दे गए। भीषण गर्मी में बच्चे और बुजुर्ग बेहाल रहे। शाम ढलते ही घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में अंधेरा छा गया। देर रात आपूर्ति बहाल होने के बाद ही लोगों को राहत मिल सकी। मंगलवार सुबह आदर्शमंडी विद्युत उपकेंद्र पर 33 केवी लाइन के अनुरक्षण का कार्य शुरू किया गया। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति सुबह नौ बजे से बंद कर दी गई। विद्युत विभाग की टीम ने कई स्थानों पर लंबे स्पैन में नए पोल लगाने के साथ पेड़ों की कटाई-छंटाई और खराब जंपर बदलने का कार्य कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.