Shamli News: अनियंत्रित कंटेनर कॉलेज की दीवार तोड़कर गन्ने के खेत में घुसा, चालक फरार
शामली, अक्टूबर 27 -- कंटेनर कॉलेज की दीवार तोड़कर खेत में घुसा Shamli News: कांधला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित कांधला कॉलेज के समीप मंगलवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर कॉलेज की दीवार तोड़कर गन्ने के खेत में जा घुसा। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मंगलवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कांधला कॉलेज के समीप एक कंटेनर तेज रफ्तार से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कंटेनर सड़क किनारे स्थित कॉलेज की दीवार को तोड़ता हुआ सीधे गन्ने के खेत में जा घुसा। कंटेनर की टक्कर से कॉलेज की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोगों में हलचल मच गई। कॉलेज के छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.